लंबाई के हिसाब से जानिए कितना वजन होना चाहिए!

लंबाई के हिसाब से जानिए कितना वजन होना चाहिए!

Weight Calculator According To Height: अगर आपको लगता है कि आपका वजन ज्यादा तो है, हो सकता है कि ऐसा ना भी हो। दरअसल, आपकी हाइट के हिसाब से आपका वजन होना चाहिए, इसलिए जानते हैं कितनी हाइट पर कितना वजन होना चाहिए। आपकी हाइट के हिसाब से आपका वजन होना चाहिए।
आजकल हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है और इसे कम करने या कंट्रोल करने के लिए अलग अलग उपाय करता है। लेकिन, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने मन से ही खुद को ओवरवेट मान लेते हैं और अलग अलग डाइट फॉलो करने लगते हैं, जिसके बाद अंडरवेट हो जाते हैं। ऐसा करना आपके लिए गलत साबित हो सकता है। इसलिए पहले आपको ये पता करना जरुरी है कि आपका वजन ज्यादा है या नहीं। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आप उसे कम करने या कंट्रोल करने के लिए कई तरह के उपाय अपना सकते हैं।

ऐसे में जानते हैं कि आप किस तरह से वजन के सही होने या नहीं का आंकलन कैसे लगाया जा सकता है। साथ ही हम आपको औसत उम्र के हिसाब से बता रहे हैं कि किसका कितना वजन रहना चाहिए।

कैसे पता करें कितना वजन है जरूरी?
लंबाई के मुताबिक वजन का संतुलित होना, बेहतर स्वास्थ्य का मापदंड होता है। इसमें आप अपनी लंबाई और उम्र के आधार से जानते हैं कि आपका वजन कितना होना आवश्यक है। मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक जानिए आपकी लंबाई के मुताबिक वजन कितना होना चाहिए और क्या आप ओवरवेट तो नहीं है?

– 4 Feet 10 Inch लंबाई वाले शख्स का सामान्य वजन 41 से 52 Kg होना चाहिए। इससे ज्यादा वजन ओवरवेट की श्रेणी में आता है।

– 5 Feet लंबाई वाले शख्स का सामान्य वजन 44 से 55।7 Kg के बीच होना चाहिए। ये स्वस्थ्य शरीर की निशानी है।

– 5 Feet 2 Inch लंबे व्यक्ति का वजन 49 से 63 Kg के बीच होना चाहिए।

– 5 Feet 4 Inch लंबे व्यक्ति का सामान्य वजन 49 से 63 Kg के बीच होना चाहिए।

– 5 Feet 6 Inch लंबे व्यक्ति का सामान्य तौर पर वजन 53 से 67 Kg के बीच होना चाहिए।

– 5 Feet 8 Inch लंबे व्यक्ति का सामान्य वजन 56 से 71 Kg के बीच होना चाहिए।

– 5 Feet 10 Inch लंबे व्यक्ति का सामान्य वजन 59 से 75 Kg के बीच होना चाहिए।

– 6 Feet लंबे व्यक्ति का सामान्य वजन 63 से 80 Kg के बीच होना चाहिए। इससे ज्यादा वजन स्वस्थ्य शरीर की निशानी है।